
Guinness रिकॉर्ड बनाने से MG Majestor की काफी चर्चा हो रही है, लेकिन इसकी कीमत और लॉन्च की पूरी जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं बताई है। फिर भी, इस रिकॉर्ड की वजह से SUV के लॉन्च से पहले लोगों में उत्साह बढ़ गया है। MG कंपनी प्रीमियम SUV मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, और यह कदम उसी दिशा में है। यह ट्रेन खींचने वाला स्टंट एक तरह की मार्केटिंग स्ट्रेटजी है। आजकल कई ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों की ताकत और परफॉर्मेंस दिखाने के लिए ऐसे अलग-अलग तरीके अपनाती हैं, ताकि लॉन्च से पहले लोगों का ध्यान खींचा जा सके। इस मामले में MG ने एक अनोखा तरीका अपनाया, जिससे MG Majestor की ताकत, टॉर्क और खींचने की क्षमता (towing power) दिखे। पहले भी Tata Motors जैसी कंपनियां अपनी गाड़ियों जैसे Tata Curvv और Tata Safari के प्रमोशन के लिए ऐसे खास स्टंट कर चुकी हैं।

**���� ل���� ل�و✽:
Understanding the Power of MG Majestor
MG Majestor की यह बड़ी उपलब्धि इसके 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन की वजह से संभव हुई है। यह इंजन 213 bhp की पावर और 500 Nm का मजबूत टॉर्क देता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है, जिससे गाड़ी की ताकत और बढ़ जाती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह Toyota Fortuner को कड़ी टक्कर देती है, लेकिन फीचर्स में Majestor आगे निकल जाती है। इस SUV में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं साथ ही इसका इंटीरियर बहुत ही लग्ज़री और अच्छी क्वालिटी का है। कीमत अभी कंपनी ने नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी ऑन-रोड कीमत ₹55 लाख से ₹60 लाख (मुंबई) के बीच हो सकती है। 👉 यह SUV थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन इसमें आपको दमदार पावर, लग्ज़री और इतनी ताकत मिलती है कि जरूरत पड़े तो 400 टन की ट्रेन भी खींच सकती है 😄

